फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: युवक का काटा निजी अंग, भयभीत तीन परिवारों ने छोड़ा घर; दरवाजों पर लिखा- 'मकान बिकाऊ है'

Tue, 27 Jun 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के गांव हसनपुर में अनुसूचित जाति के तीन परिवारों में दहशत का आलम इस कदर है कि वे गांव छोड़ चुके हैं। दरवाजे पर ताला लटका हुआ है तो वहीं एक बोर्ड भी टंगा है, जिस पर लिखा है ये मकान बिकाऊ है।
 
विज्ञापन
Etah News, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसनपुर में अनुसूचित जाति के तीन परिवार घर छोड़कर चले गए हैं। उनके घरों में बाहर से ताले पड़े हैं। वहीं, मकान बिकाऊ लिख दिया गया है। यह पूरा मामला करीब 12 दिन पहले की घटना से जुड़ा है। इसमें इन परिवार के एक युवक का निजी अंग रेत दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव हसनपुर निवासी सतेंद्र सिंह ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि गांव के ही विक्रम सिंह ठाकुर व सतेंद्र उर्फ भूरे ठाकुर ने हमला करके पीटा। चाकू से निजी अंग रेत दिया। पांच माह की गर्भवती पत्नी पूजा को भी लाठी-डंडों से पीटा। यह लोग मेरी खाली पड़ी जमीन पर खड़े बबूल के पेड़ काट रहे थे, इसका विरोध किया था। पीड़ित परिवारों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया गया। धमकियां मिलने से भयभीत होकर सतेंद्र, इसके चाचा के पुत्र संतोष और मोहनपाल अपने घरों में ताले लगाकर चले गए हैं। दरवाजों पर लिख दिया गया है कि यह मकान बिकाऊ है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: शिववीर ने इसलिए की थी दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हत्या! पिता ने बताया चौंकाने वाला सच

दहशत में आकर छोड़ा घर 

सतेंद्र के चाचा रामबरन ने बताया कि हम लोगों के सात परिवार थे। सतेंद्र का एक भाई करीब एक साल पहले आगरा जाकर रहने लगा। अन्य तीन परिवार इस घटना के बाद दहशत में आकर भाग गए हैं। आरोपी पक्ष करीब डेढ़-दो साल से लगातार झगड़ा कर रहा है। हमें दबकर रहने को मजबूर किया जाता है। झगड़े की रिपोर्ट पहले भी दर्ज हुईं, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सतेंद्र की चाची लक्ष्मी देवी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर धमकी दी गई कि 24 घंटे में अंजाम भुगतना होगा। जिससे तीन परिवार चले गए। हम लोग दहशत में रह रहे हैं। कोतवाली देहात प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि आरोपी भागे हुए हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग
विज्ञापन

मामले की जा रही है जांच 

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है। यदि पलायन की बात है तो इसे दिखवाकर पीड़ित परिवारों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें