फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मुनाफा पाने के लिए बदलना होगा अब फसल चक्र

विज्ञापन
27एमएनपी-40-ब्लॉक सभागार में आयोजित रबी गोष्ठी में जानकारी देते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने के लिए सोमवार को दीवानी रोड स्थित ब्लॉक सभागार में रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फसल चक्र बदलने के लिए कहा गया। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी तो वहीं विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्थित टीईपी सेंटर में आयोजित रबी गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र वर्मा ने कहा कि पारंपरिक फसलों की खेती के चलते उत्पादन गिर रहा है तो वहीं समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। अगर इससे छुटकारा चाहते हैं तो उन्हें फसल चक्र बदलना होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शौकत अली ने मूंगफली की खेती के बारे में बताया कि बेहतर उत्पादन और रोगों से बचाने के लिए मूंगफली के बीज का शोधन जरूरी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने किसानों को उर्वरकों के संयमित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खाद और बीज खरीदते समय किसान पक्के बिल जरूर लें। वहीं कृषि विभाग में पंजीकरण करवाकर गोदाम से बीज लेने पर अनुदान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें