फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच महिला ने किया डांस, अब पड़ी मुसीबत में

Fri, 04 Aug 2023 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 इंस्टाग्राम रील के लिए महिला ने अपनी जान खतरे में डाली। उसने  हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच डांस किया। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
वायरल होने के लिए खतरे में डाली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर कभी तमंचा लहराते हुए तो कभी वाहनों पर स्टंट करते युवकों के वीडियो-फोटो तो वायरल होते हैं। इस बार एक महिला की चार रील चर्चा में हैं। इनमें महिला हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों के बीच डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इससे अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दरोगा की हत्या: नजदीक से मारी गई गोली, जानकार पर शक, जान बचाने के लिए की हर संभव कोशिश; भाई बोला- पुलिस ने...
 

दो दिन पुरानी रील

रील दो दिन पुरानी बताई गई हैं। चर्चा है कि शाहदरा फ्लाईओवर पर महिला साड़ी पहनकर रात के समय आई थी। वाहन निकल रहे हैं। इस बीच महिला डिवाइडर के पास डांस कर रही है। अलग-अलग गानों पर चार रील बनाई गईं। कुछ लोग वाहन धीमा करके महिला को डांस करते हुए भी देख रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाया है। आईडी पर मीना सिंह लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें -  जेठानी और ननद बनीं दुश्मन: पति ने डंडे से किया हमला, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का प्रयास
 
विज्ञापन

व्हाट्सएप डीपी पर तमंचा के साथ फोटो, युवक गिरफ्तार

उधर, थाना एत्माद्दौला पुलिस ने नुनिहाई निवासी राजा कश्यप को गिरफ्तार किया। उसने तमंचे के साथ खिंची फोटो को व्हाट्सएप डीपी पर लगाया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जांच की गई। पुलिस ने पहचान कर राजा को नुनिहाई से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि महिला के हाईवे पर डांस करने के मामले में जांच की जाएगी। उधर, पूर्व में आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रील बनाती महिला को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें