फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी लॉयल में मोबाइल चोरी: शिकायत पर प्रसूता को नवजात संग निकाला, पति ने किया हंगामा; फिर भर्ती किया

Wed, 05 Aug 2026 08:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में मोबाइल चोरी की पुलिस शिकायत करने पर प्रसूता को नवजात के साथ वार्ड से बाहर निकालने का आरोप लगा है। पति के हंगामा करने के बाद महिला को दोबारा वार्ड में भर्ती कर लिया गया, जबकि अस्पताल अधीक्षिका ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
लेडी लॉयल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में तीमारदार की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने अस्पताल के कर्मचारियों से सीसीटीवी चेक कराने को कहा तो इन्कार कर दिया। इस पर पति ने थाना एमएम गेट में शिकायत दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों ने तीमारदार की पत्नी को उसके नवजात शिशु के साथ वार्ड से बाहर निकाल दिया। पति के हंगामा करने पर दोबारा पत्नी को भर्ती कर लिया। हालांकि मामले में अधीक्षिका ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


नरायच, एत्माद्दौला निवासी मनोज ने पत्नी संगीता को सोमवार रात 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया था। आधा घंटे बाद संगीता ने बेटे को जन्म दिया। कर्मचारियों ने उसे वार्ड भर्ती कर दिया। इसके बाद मनोज कक्ष के बाहर बेंच पर सो गए। मंगलवार सुबह देखा तो उनकी जेब से दो मोबाइल चोरी हो गए थे। मनोज का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों को चेक कराने से इन्कार कर दिया। इस पर थाना एमएम गेट में सूचना दी।


तभी उन्हें पता चला कि पुलिस से शिकायत पर कर्मचारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने पत्नी को नवजात के साथ बाहर निकाल दिया। यह देखकर संगीता परेशान हो गईं और रोने लगीं। वह वार्ड के बाहर बैठ गई। बाद में मनोज पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पर कर्मचारी आ गए। प्रसूता को वापस वार्ड में ले गए।
विज्ञापन


लेडी लॉयल अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता का कहना है कि चोरी मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर मोबाइल चोरी हुआ है तो पुलिस को सूचित किया जाएगा। प्रसूता को निकालने की जांच कराई गई। इसमें पता चला कि वह खुद ही पति को ढूंढ़ने के लिए बच्चे के साथ चली गई थी। वहीं डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि महिला अस्पताल में मोबाइल चोरी की जानकारी मिली है। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें