फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान: युवाओं की टूट रहीं हड्डियां, हर पांच में दो की मौत; सामने आई हादसों की मुख्य वजह

Fri, 17 Jul 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने आगरा में बढ़ते सड़क हादसों और मौतों पर चिंता जताई। वक्ताओं ने बेहतर सड़क, यातायात नियमों के पालन और त्वरित चिकित्सा सुविधा को हादसे रोकने का उपाय बताया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई कार्यशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सड़क हादसों की दर लगातार बढ़ रही है। इसमें मौत हो रही हैं और युवाओं के हाथ-पैर टूट रहे हैं। चार सूत्री योजना से इनको रोका जा सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भारतीय सड़कों पर मृत्यु दर का खतरनाक रुझान विषय पर संगोष्ठी करते हुए वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता बाल रोग सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हादसों में आगरा छठे स्थान पर है। यहां गंभीर हादसों में पांच घायलों में से औसतन दो से अधिक मौत हो रही हैं। इसकी वजह आगरा के आसपास कई एक्सप्रेस वे का भी होना है। उन्होंने इससे बचाव के लिए बेहतर रोड, यातायात नियम और चिकित्सकीय संसाधनों पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अलका ने कहा कि दुनिया भर में सड़क हादसों में जान गंवाने वाला सात में से एक भारतीय है। इससे बचाव के लिए बेहतर सड़क, साइनेज हों। यातायात नियमों की स्कूल स्तर से जानकारी, सख्ती से पालन और हादसे के बाद तत्काल चिकित्सकीय सेवा से इन पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने पीएम राहत योजना के तहत मिलने वाले 2.5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि हादसों में युवाओं की संख्या अधिक है, जिसमें हाथ-पैर के अलावा मल्टीपल फ्रैक्चर मिल रहे हैं। सड़कों पर वाहन खड़े कर देना, वाहन खराब होने पर खड़े रहने से भी बड़े हादसे हो रहे हैं। इसका भी समाधान जरूरी है।

संचालन डॉ. करन रावत ने किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. अरुण राठौर, डॉ. जेपीएस शाक्य, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. तरुणेश शर्मा, डॉ. अतिहर्ष मोहन, डॉ. योगिता, डॉ. अलका यादव, डॉ. सीपी गौतम, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. प्रीति भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें