फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: झुलसाती धूप...शाम को बादलों ने दी राहत, अभी दो दिन छाए रहेंगे बादल; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Thu, 11 Apr 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Weather: दिन में धूप ने झुलसाया जबकि शाम को बादलों ने राहत दी। ताजनगरी में अभी दो दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम के दो रंग बुधवार को देखने को मिले। सुबह से दोपहर 3 बजे तक तन झुलसाती गर्मी ने पसीने छुड़ाए। वहीं अपराह्न 3 बजे के बाद धूल भरी हवा चली और शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहने, शुक्रवार और शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान मौसम विभाग जता रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजते-बजते सूरज की तपिश बढ़ गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी बढ़ती गई। दोपहिया वाहन चालक चेहरे, हाथ को कवर करने के लिए मजबूर हुए। हालत यह थी कि ट्रैफिक लाइट 45 सेकंड रुकने में भी लोगों को मुश्किल महसूस हो रही थी।

अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह इस साल अप्रैल माह के अधिकतम स्तर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 20.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। 

हालांकि दोपहर बाद चली हवा और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी ने गर्मी से मामूली राहत दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर में बादल छाएंगे तो वहीं शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ही ओले पड़ने की संभावना है।

आज का तापमान (पूर्वानुमान)

  • अधिकतम तापमान- 39
  • न्यूनतम तापमान- 23
  • सूर्योदय- 5:59
  • सूर्यास्त- 6:40
  • एक्यूआई- 115
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें