फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन: जीआरपी ने शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट को पकड़ा, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Thu, 11 Apr 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन में जीआरपी ने शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट को पकड़ा है। इसके कब्जे से डेढ़ लाख की शराब बरामद हुई है। इसे चुनाव में खपाने की तैयारी थी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी ने आगरा कैंट स्टेशन पर शराब की तस्करी करने के आरोप में कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया। करीब 1.60 लाख रुपये की ब्रांडेड 58 बोतलें जब्त कीं। इसे दिल्ली से नागपुर पहुंचाना था। बोतलों को चुनाव में खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे ने बताया कि दिल्ली से शराब की तस्करी की जानकारी मिलने पर टीम बनाई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12410 गोडवाना एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-8 में कोच अटेंडेंट नीतेश कुमार (निवासी नौगावा अमरोहा) को पकड़ा। 

दो ट्रॉली बैग में बोतलें भरी थीं। पूछताछ में बताया कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दो ट्रॉली बैग दिए, बोला इसे नागपुर स्टेशन पहुंचा देने पर दो हजार रुपये मिलेंगे। वहां साथी इन ट्रॉली बैग को लेकर चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें