फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ननद की शादी में भाभी के साथ घट गई ऐसी घटना...घरवालों के छूटे पसीने, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 21 Nov 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैरिज होम के अंदर घुसकर शादी में शामिल होने आई महिला के पर्स से गहने और नकदी चोरी कर ली गई। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
शादी सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक मैरिज होम में फिरोजाबाद से आई महिला के पर्स से गहने चोरी हो गए। चोर सोने की अंगूठी के साथ पांच हजार रुपये निकाल ले गए। पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के लालऊ निवासी हेमंत रावत ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को सिकंदरा क्षेत्र स्थित अग्र मिलन मैरिज होम में चचेरी बहन की शादी में वह पत्नी सन्नू और परिजनों के साथ आए थे। 19 नवंबर की सुबह करीब 3:43 बजे एक संदिग्ध युवक मैरिज होम के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर आ गया।

ये भी पढ़ें -  भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार की महिलाएं जिस हाॅल में सो रहीं थीं, वहां पहुंच गया। उसने चुपके से पत्नी के पर्स से सोने की अंगूठी और पांच हजार निकाल लिए। पत्नी को जागने के बाद चोरी का पता चला। चोर की हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई। वह फुटेज में पहले मंडप के पास घूमता नजर आ रहा है। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी मेें दिख रहे संदिग्ध का पता लगाया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें