फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: सर्द हवा ने बढ़ाई गलन... और गिरेगा पारा; जानें कैसा रहेगा मौसम

Mon, 18 Dec 2023 08:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक सप्ताह के अंत तक पारा गिरेगा।
 
विज्ञापन
आगरा, गलन, ठिठुरन भरी सर्दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सर्द हवा चलने से सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक सप्ताह के अंत तक पारा गिरेगा।
विज्ञापन


दिसंबर महीने के दो सप्ताह बीत चुके हैं। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना है। अधिकतम तापमान में कमी होने पर कड़ाके की सर्दी शुरू होती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक सर्दी महसूस की गई। तड़के कोहरा भी पड़ रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार शनिवार तक अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। दिन में मौसम साफ रहेगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पारा तेजी से गिरेगा और दिन में भी बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 25.1

न्यूनतम तापमान- 10.4
सूर्योदय- 7:03

सूर्यास्त 5:29
एक्यूआई- 102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें