फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बोले मोहन भागवत, अब शादियों में ये भूमिका निभाएगा संघ

Sat, 24 Feb 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता संगम को संबोधित करने आगरा आए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने प्रवास के दौरान शुक्रवार को सद्भावना प्रमुखों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज को कुरीतियों, रूढ़ियों से मुक्त कराने का प्रयास करना होगा। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने कहा कि  विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची रोकी जाए। समाज में दहेज रहित विवाह को प्रोत्साहन देना चाहिए। बिचपुरी में स्थित आरबीएस कालेज परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि भारत की संस्कृति परमार्थ, सेवा एवं सद्भाव की है। 

संघ प्रमुख ने ‘व्यक्ति-व्यक्ति में राम जगे, नीति निपुण धनश्याम जगे’ सूक्ति का प्रयोग करते हुए कहा कि हम सभी समाज में परिवर्तन और श्रेष्ठ आचरणों के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारा कार्य सकारात्मकता और धर्म नीति है। संघ सभी समाजों में परिवर्तन लाने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन


संवेदना, बंधुभाव उत्पन्न करना हमारा कार्य है। व्यक्ति आपस में एक-दूसरे का सहयोग करें, जाति, बिरादरी में भेदभाव करने वालों को विफल करना है। ऐसे सभी उपायों को करने वाले समाज को तैयार करके राष्ट्र को सबल, सक्षम, बनाने का कार्य हम सभी को करना है।
विज्ञापन

देश के गद्दारों को भागवत की कड़ी चेतावनी, बोले..

संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने देश के गद्दारों को आड़े  हाथ लिया। संघ प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग हमारे देश में रहकर भी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज की खाइयों को चौड़ा करने में जुटे हैं। न केवल ऐसे लोगों से सतर्क रहना है बल्कि उनके मंसूबों को विफल करना है। संघ इसी में जुटा है और व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है।

हम सभी को आपस में मिलकर एक-दूसरे को सहयोग करते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवनयापन करना होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को सद्भाव के सूत्र में पिरोकर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने की लिए दृढ़ संकल्पित हैं। बैठक में ब्रज प्रांत के 200 सामाजिक सद्भाव प्रमुखों की सहभागिता रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें