फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर हर रूट पर मिलेगी बस, कोरोना काल में सुरक्षित सफर के लिए की गई खास तैयारी

Mon, 27 Jul 2020 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना काल में सुरक्षित यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम ने हर 200 किमी की यात्रा के बाद बस में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां कर ली हैं। आगरा में रोडवेज की 245 बसों के सरेंडर होने के बाद निगम में बसों की कमी की भरपाई करने के लिए त्योहार पर महानगर बसों को भी रूटों पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
आगरा में परिवहन निगम ने तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए निकलने वाली बहनों को सुरक्षित सफर कराने के लिए तैयारी कर ली है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आईएसबीटी, ईदगाह, बाह और बिजलीघर बस स्टैंडों से प्रदेश के भीतर के सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। 


आगरा से दिल्ली, नोएडा, आगरा से मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, लखनऊ, कानपुर, इटावा, मेरठ, गाजियाबाद के प्रमुख रूटों के अलावा लोकल रूटों पर आगरा से एत्मादपुर, बरहन, खंदौली, बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद, किरावली, फतेहपुर सीकरी, जगनेर के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि कार्यशालाओं में बसों की मेंटिनेंस कर दी गई है। अभी लोड फैक्टर के मुताबिक ही बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन रक्षाबंधन पर सभी रूटों पर बसें उपलब्ध रहेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कैशलेस होगा लेनदेन

बसों में यात्रियों को आकर्षित करने और उन्हें सुरक्षित यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम ने हर 200 किमी की यात्रा के बाद साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराने की योजना बनाई है। जिससे लोग बगैर किसी डर के बसों में सुरक्षित सफर कर सकें। इसके अलावा पेटीएम के साथ ही डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा बसों में शुरू की जाएगी। 

परिवहन निगम की बसों का संचालन एक जून को शुरू हो चुका है, लेकिन लगभग सभी रूटों पर सवारियों की संख्या बेहद कम है। लोगों को बसों में सफर के दौरान संक्रमण का डर भी सता रहा है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित मीटिंग में सभी आरएम को निर्देश दिए कि वह बसों के रूटों के मुताबिक सूची बनाकर दें, ताकि हर 200 किमी की यात्रा के बाद सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करवाई जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें