फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई कोशिश : 128 दिन बाद दादी से मिलेगा आकाश, जनता कर्फ्यू से परिवार से है दूर

Mon, 27 Jul 2020 02:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अमर उजाला में उसकी बेबसी की खबर छपने के बाद डीएम  प्रभु एन सिंह ने सैन्य अफसरों से बात की। डीएम ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 वर्ष का आकाश 128 दिन बाद दादी शीला से मिल पाएगा। वो लंबे समय से घर से बाहर है। रविवार को शीला ने मोबाइल फोन पर पोते आकाश से बात की। उन्होंने कहा, बेटा ! तुम चिंता मत करो, सब संकट दूर हो गए हैं, हम तुम्हें लेने आ रहे हैं, बस एक दिन की बात और है। तुम कपड़े पैक कर लो। मेरे साथ तुम्हारे चाचा भी तुम्हें लेने आएंगे। आकाश भावुक हो गया, बोला - दादी देर नहीं करना।
विज्ञापन


संबंधित खबर- जनता कर्फ्यू में घर से निकलना आकाश को पड़ा भारी, घर लाने को चार महीने से दादी मांग रहीं अफसरों से इजाजत


दरअसल, जनता कर्फ्यू में बाहर आने के बाद से आकाश को एयरफोर्स स्टेशन में वापस जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। अमर उजाला में उसकी बेबसी की खबर छपने के बाद डीएम  प्रभु एन सिंह ने सैन्य अफसरों से बात की। डीएम ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। सैन्य अधिकारियों ने अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

सैन्य अधिकारियों ने कहा था कि आकाश का कोरोना टेस्ट करा लिया जाए। इस पर प्रशासन ने जांच करा दी। रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसका पता चलते ही एयरफोर्स स्टेशन के बाहर आकाश खुशी से झूम उठा और अंदर उसकी दादी व परिवार के अन्य लोग। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसी के साथ अजीत नगर के वे लोग भी भावुक हो गए, जिन्होंने चार महीनों से आकाश को अपने बच्चे की तरह घर में रखा है। अमर उजाला में उसके दादी से न मिल पाने की खबर पढ़कर सैन्य अधिकारी की पत्नी प्रीति फौजदार, एडवोकेट विवेक साराभाई और समाजसेवी बादल उपाध्याय भी उसे परिवार से मिलाने में जुट गए थे।

कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से बात हो गई है। आकाश का कोविड टेस्ट भी हो चुका है। रिपोर्ट निगेटिव है। वह सोमवार को दादी के पास पहुंच जाएगा। 

मां का निधन हो चुका, पिता लापता

आकाश की मां का निधन हो चुका है। कई साल से पिता लापता है। वह दादी के पास ही रहता है। दादी एयरफोर्स स्टेशन में काम करती है और सर्वेंट क्वार्टर में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें