फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: छात्र परिषद का होगा गठन, टॉपर होंगे शामिल

Tue, 30 Aug 2022 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परिषद का मकसद शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच शैक्षणिक सूचनाएं आदान प्रदान करना भी होगा। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय छात्र परिषद का गठन करने जा रहा है। इसमें हर विभाग का टॉपर छात्र शामिल होगा। सभी विभागाध्यक्षों से टॉपर छात्र का नाम मांगा गया है। प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि नैक के मानक के अनुसार छात्र परिषद का होना अनिवार्य है। राजभवन ने भी इसके गठन का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 37 विभाग हैं, जिनके अध्यक्षों को पत्र लिखकर टॉपर छात्र का नाम समेत विवरण मांगा है। इन सभी टॉपर का विवरण मिलने के बाद छात्र परिषद में शामिल किया जाएगा। इस परिषद का मकसद शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच शैक्षणिक सूचनाएं आदान प्रदान करना भी होगा। 

छात्र संघ चुनाव न कराने की मंशा

एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव न कराने की मंशा के लिए छात्र परिषद का गठन करा रहा है। इससे विश्वविद्यालय मनमानी करेगा और छात्रों के हित की आवाज दबाई जाएगी। 


छात्र संघ चुनाव से कोई नाता नहीं

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि छात्र परिषद विशुद्ध शैक्षणिक कार्य के लिए है। छात्र संघ चुनाव से इसका कोई लेना देना नहीं। राजभवन से निर्देश मिलेंगे तो छात्र संघ चुनाव भी कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें