आगरा में ताजगंज के कलाल खेड़िया मोहल्ले में एक कारोबारी के घर के सामने खड़ी बोलेरो महज 30 सेकंड में चोरी हो गई। इसके लिए मास्टर चाबी का प्रयोग किया गया। कारोबारी का आरोप है कि 112 नंबर पर सूचना के बाद भी आरोपी भाग गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कलाल खेड़िया निवासी दीपक राजपूत की घर के अगले हिस्से में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। दीपक के अनुसार घटना रविवार रात 1:21 बजे की है। चोर ने 30 सेकंड में बोलेरो का लॉक खोला, स्टार्ट किया और ले भागा। कुछ दूर जाने के बाद यू टर्न लेकर दरवाजे के सामने से निकला। आवाज सुनकर स्वजन ने बाइक से पीछा किया, लेकिन चोर इनर रिंग रोड से होते हुए 1:31 बजे रहनकलां टोल पहुंचा। तैनात कर्मचारी को कैश दिया, कर्मचारी ने टोल फास्टैग से कटना बताया।
पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर 1:48 बजे मैसेज आया तो वह टोल पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए। दीपक का कहना था कि यदि पुलिस ने सतर्कता बरती होती तो आरोपी पकड़ा जाता।