फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय का गजब हाल: बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा देंगे विद्यार्थी, नहीं भरे गए परीक्षा फॉर्म

Tue, 23 Jan 2024 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सेमेस्टर परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का प्रवेश ही नहीं खुला और नाहीं फॉर्म भरे गए। ऐसे में 24 जनवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं में बिना प्रवेशपत्र के ही विद्यार्थी शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में तमाम विद्यार्थी बिना प्रवेशपत्र के ही शामिल होंगे। इनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरे गए हैं। तमाम विद्यार्थी तो ऐसे हैं, जिनके प्रवेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


बीएसए कॉलेज, मथुरा के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके प्रवेश अभी खुले ही नहीं हैं। उनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरे गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने तक फिलहाल बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा दिलाई जाएगी। वहीं, कुछ ऐसे विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने रह गए हैं, जिनके परिणाम में कुछ त्रुटियां हैं। विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है। विद्यार्थियों ने भी पहुंचकर अपनी समस्या रखी है।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह का कहना है कि उनके यहां की स्नातक पांचवें सेमेस्टर और परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की करीब 60 छात्राओं के प्रवेश ही नहीं खुले हैं। विश्वविद्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। बिना प्रवेशपत्र के छात्राओं को परीक्षा में बैठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र तो जारी किए गए हैं पर सभी के नहीं। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 24 जनवरी से होनी है, उनके प्रवेशपत्र डाले गए हैं। वह भी जिनके परीक्षा फाॅर्म भरे गए हैं। परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि फाॅर्म भरने वाले सभी परीक्षार्थियों के फाॅर्म भर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें