फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: परीक्षा नियंत्रक सीट पर नहीं मिले तो छात्र नेताओं ने की ऐसी हरकत, खूब हो रही वायरल

Thu, 20 Nov 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक की सीट पर लापता का पोस्टर चिपका दिया। 
 
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक की सीट पर लापता का पोस्टर चिपका दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्र संगठनों ने परीक्षा संबंधी और प्रशासनिक मुद्दों पर डिप्टी रजिस्ट्रार का कार्यालय में घेराव किया, जो कई घंटे तक चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी पर लापता का पोस्टर चिपकाया। आरोप लगाया कि अधिकारी छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने मांग की है कि परीक्षाएं स्वकेंद्र (होम सेंटर) पर कराई जाएं, डिबार महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। आवासीय संस्थानों की बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए। छलेसर परिसर के विद्यार्थियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। छात्रों का आरोप है कि कोई भी अधिकारी मौके पर वार्ता करने नहीं आया। इस दौरान सतीश सिकरवार, अजय यादव, आरव पांडेय, लकी यादव, विष्णु, रोहित भगेल, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें