डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन पुन: परीक्षा 2016 (जो कि वर्ष 2017 में कराई गई थी) में अनुत्तीर्ण बीएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इसमें पुन: परीक्षा कराई जाएगी, परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
11 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने सभी बीएड पाठ्यक्रम वाले संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। इससे वो छात्र-छात्राओं को परीक्षा के संबंध में सूचना दे दें। जिससे वे पुन:परीक्षा का फार्म भर सकें।
यह परीक्षार्थियों के लिए अंतिम अवसर होगा। चार अगस्त-2018 को हुई परीक्षा समिति की बैठक में पुन:परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। परीक्षा फार्म भरे जाने के संबंध में जानकारी महाविद्यालयों की लॉगिन आईडी पर डाल दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से बड़ी संख्या में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को राहत मिल जाएगी।