फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों में भिन्नता पर 12 अभ्यर्थियों के रोके नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा न हो, इसलिए कई बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए थे। नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में करीब 12 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं। उनकी अंकतालिकाओं एवं आवेदन पत्र में भरे अंकों में भिन्नता थी। बेसिक शिक्षा सचिव के कार्यालय में मामले को स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम सात बजे के बाद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था। जिले में 489 पद स्वीकृत थे। जिनमें पांच लोग अनुपस्थित रहे। शेष अभ्यर्थियों के आवेदन एवं मूल अंकतालिकाओं में जांच की गई। जिनमें 12 के अंकों में भिन्नता पाई गई है। किसी के पूर्णांक के अंक ज्यादा या कम है तो किसी के प्राप्तांक अंकों में भी गड़बड़ी है। ऐसे में 12 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं।

नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण अभ्यर्थी चक्कर लगा रहे थे। बीएसए ने मामले को बेसिक शिक्षा कार्यालय से अवगत करा दिया है। कमेटी इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच कर निर्णय लेगी। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि अंकों में भिन्नता के कारण अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं। 12 अभ्यर्थियों पर शासन निर्णय लेगा। चयनित हुए शिक्षक ज्वाइनिंग से पहले फिटनेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



फिरोजाबाद। कितने शिक्षकों ने स्कूल को ज्वाइनिंग कर लिया। शासन स्तर से इसकी कई बार अपडेट बीएसए कार्यालय से लिया गया। कई जिलों में नियुक्ति पर रोक लगा दी है। ऐसे में अभ्यर्थी बिना किसी देरी के विद्यालय ज्वाइन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें