फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: कॉलेजों ने दबाई फीस, तो विश्वविद्यालय ने रोक दिया 8.5 हजार छात्रों का परिणाम

Sat, 10 Dec 2022 05:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय ने 120 से अधिक कॉलेजों के 8.5 हजार छात्रों का शुल्क न मिलने पर परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है। वहीं परेशान छात्र  विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 120 से अधिक कॉलेजों ने छात्रों का परीक्षा शुल्क दबा लिया है। इसे विश्वविद्यालय में अभी तक जमा नहीं किया है। इस कारण विश्वविद्यालय ने 8.5 हजार छात्रों का परिणाम रोक लिया है। छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

 

ये है मामला 

आगरा विश्वविद्यालय से 2021-22 सत्र में 1100 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें 120 से अधिक कॉलेजों ने बीए, बीकाम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी के 8.5 हजार छात्रों का परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराया है। ये सभी निजी कॉलेज हैं। कॉलेज संचालकों ने इन छात्रों से शुल्क प्रवेश के वक्त ही जमा करवा लिया था। शुल्क न मिलने पर विश्वविद्यालय ने इन छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। इससे परेशान होकर छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव के यहां परिणाम जारी करवाने की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Firozabad: एसडीएम टूंडला की गाड़ी ट्रक से टकराई, मक्खनपुर के पास हुआ हादसा

छात्रों की क्या गलती 

छात्रों का कहना है कि उनसे शुल्क जमा करा लिया है, लेकिन कॉलेज नहीं दे रहे तो उन पर कार्रवाई की जाए। इसके उलट छात्रों का ही परिणाम रोक दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि कई स्कूल हैं, जिन्होंने छात्रों से परीक्षा शुल्क लेकर विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराया। उन कॉलेजों को नोटिस दिए हैं। इन पर कार्रवाई भी की जाएगी। 

कॉलेजों का नाम सार्वजनिक करे विवि 

एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय ऐसे कॉलेजों के नाम सार्वजनिक करें, जिससे उनके प्रवेश पर असर पड़े। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई न होने से इससे सभी निजी कॉलेज बदनाम होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें