फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के लिए समाप्त हुई फीस जमा कराने की अंतिम तारीख, जानें मिलेगा एक और मौका या नहीं

Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्री-पीएचडी  कोर्स वर्क के लिए 764 में से 500 अभ्यर्थियों ने ही फीस जमा की है। फीस जमा करने की सात जून आखिरी तारीख थी। फीस जमा न करने वाले में अधिकतर बेसिक व माध्यमिक शिक्षक हैं।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित 764 में से करीब 500 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कराई है। सात जून आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन आखिरी तारीख बढ़ा नहीं रहा है। पीएचडी की करीब 250 सीटें खाली रह जाएंगी।   

विज्ञापन


कार्यवाहक डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं की है, उनमें अधिकतर बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और अन्य नौकरियों में हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई व संबद्ध कॉलेजों के नियमित शिक्षकों के लिए ही प्री-पीएचडी कोर्स वर्क ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप किसी और को यह लाभ नहीं दिया सकता है। प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि फीस जमा करने की तारीख अब बढ़ाई नहीं जाएगी। 

10 विषयों के कट ऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

प्री-पीएचडी कोर्स में चयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक और काउंसिलिंग कराई जाएगी। 10 ऐसे विषय हैं, जिनमें सीट से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे, संबंधित विषय में सीटें खाली रह गई हैं। पहली सूची में शामिल होने से वंचित अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। वहीं, जो चयनित अभ्यर्थी किसी वजह से काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनको भी काउंसिलिंग कराने का एक और मौका दिया जाएगा। जल्द काउंसिलिंग की तारीख घोषित की जाएगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें