फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय को टॉप ग्रेड मिलने की उम्मीद, इसी सप्ताह आ जाएगी रिपोर्ट

Mon, 04 Nov 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से  टॉप ग्रेड मिलनी की उम्मीद है। नैक की टीम की रिपोर्ट इसी महीने जारी होगी। इस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से टॉप ग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट इसी सप्ताह आने की बात कही जा रही है। बीते सप्ताह नैक की टीम शैक्षणिक मानक और संसाधनों का सर्वे कर रिपोर्ट ले गई है। मानकों के आकलन के बाद नैक ग्रेड प्रदान करती है। इसमें सात ग्रेड होती हैं, जिसमें ए++ टॉप ग्रेड है।
विज्ञापन


बी++ ग्रेड है अभी
अभी विश्वविद्यालय के पास बी++ ग्रेड है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ए++ ग्रेड के लिए मानक विकसित करने का लक्ष्य दिया था। दीक्षांत समारोह में भी इसके लिए आगाह किया। नैक की 7 सदस्यीय टीम ने 24-26 अक्तूबर को विश्वविद्यालय का सर्वे किया। इसमें शोध कार्य, पुस्तकालय, संग्रहालय, खेलकूद संसाधन, नवाचार, संचालित पाठ्यक्रम समेत अन्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई। इसकी रिपोर्ट 10 नवंबर तक आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -  UP: भाई दूज पर हांफ गया यमुना एक्सप्रेस-वे, दो किमी लंबा लगा जाम...चार घंटे तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन



टॉप ग्रेड मिलने की आस
विश्वविद्यालय प्रशासन को सर्वे के दौरान शैक्षणिक मानकों पर टीम की सराहना को देखते हुए टॉप ग्रेड मिलने की आस है। ऐसा होने से विश्वविद्यालय की छवि में सुधार होगा और अन्य राज्यों के छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगे। कुलसचिव राजेश कुमार ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर शैक्षणिक मानकों को पूरा किया। नैक की टीम ने भी तीन दिन विश्वविद्यालय में हुए बदलाव देखे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार विश्वविद्यालय के खाते में ए++ ग्रेड आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें