फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई दूज पर जेलों में बंद भाइयों का किया टीका...बहनों के छलके आंसू, शाम तक लगी रही भीड़

Mon, 04 Nov 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिला और केंद्रीय जेल में 1661 महिलाओं ने दूज पर भाइयों से  मुलाकात कर टीका किया। इस दौरान जेल में बंद भाइयों को देख उनके आंसू छलक पड़े। 
 
विज्ञापन
जेल में बंद भाइयों को किया तिलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला और केंद्रीय कारागार में बंद भाइयों का टीका करने के लिए भाई दूज पर बहनों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक 1661 महिलाओं ने मुलाकात कर टीका किया। इस दौरान बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


जिला जेल में सुबह 7 बजे से ही बहनों का आना शुरू हो गया था। उन्हें पर्ची देने के बाद अलग-अलग शिफ्ट में प्रवेश दिया गया। जेल प्रशासन ने परिसर के बाहर महिलाओं के बैठने, जलपान की व्यवस्था की थी। शाम 4 बजे तक मुलाकात कराई गई।

चेकिंग की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई। जेल पुलिस के अलावा थाना हरीपर्वत का भी फोर्स लगाया गया। महिलाओं को सिर्फ पूजा सामग्री के साथ पैक्ड मिठाई ही ले जाने दी गई। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि 1261 महिलाओं और उनके साथ आए 479 बच्चों को प्रवेश दिया गया। 642 बंदियों से मुलाकात की। वहीं केंद्रीय कारागार में भी शाम तक 400 से अधिक महिलाओं ने बंदी भाइयों का टीका किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें