फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः बीएससी, बीए और बीकॉम की परीक्षा के लिए आया ये आदेश

Wed, 20 Dec 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा वर्ष 2018 में बीए, बीएससी और बीकॉम के कई प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक कैलाश नाथ सिंह ने संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


प्राचार्यों से कहा गया है कि जिन पाठ्यक्रमों और प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जानी हैं, उसकी सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाए। विद्यार्थी उसके अनुरूप परीक्षा की तैयारी करेंगे। 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का निर्णय कार्य परिषद की बैठक में लिया गया था। परीक्षा अवधि घटाने और मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। मूल्यांकन का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

इन प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी

बीएससी: 
- बीएससी प्रथम वर्ष: राष्ट्र गौरव एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (100 अंक), फिजिक्स (50 अंक), केमेस्ट्री (50 अंक), मैथमेटिक्स (50 अंक), बॉटनी (50 अंक) और जूलॉजी (50 अंक) सभी के द्वितीय प्रश्नपत्र।   
- बीएससी द्वितीय वर्ष: राष्ट्र गौरव (50 अंक), फिजिक्स (50 अंक), केमेस्ट्री (50 अंक), मैथमेटिक्स (50 अंक), बॉटनी (50 अंक) और जूलॉजी (50 अंक) सभी द्वितीय प्रश्नपत्र। 
- बीएसएसी तृतीय वर्ष: एनवायरमेंटल स्टडीज (50 अंक), फिजिक्स (50 अंक), केमेस्ट्री (50 अंक), मैथमेटिक्स (50 अंक), बॉटनी (50 अंक) और जूलॉजी (50 अंक) सभी के द्वितीय प्रश्नपत्र।

बीकॉम: 
- बीकॉम प्रथम वर्ष : राष्ट्र गौरव एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (100 अंक), ग्रुप प्रथम का द्वितीय प्रश्नपत्र (100 अंक)।
बीकॉम द्वितीय वर्ष : राष्ट्र गौरव (50 अंक)।
बीकॉम तृतीय वर्ष : एनवायरमेंटल स्टडीज (50 अंक)। 
विज्ञापन

बीए:
- बीए प्रथम वर्ष: राष्ट्र गौरव एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (100 अंक), अंग्रेजी साहित्य (50 अंक), हिंदी साहित्य (50 अंक), अर्थशास्त्र (50 अंक), इतिहास (50 अंक), राजनीति शास्त्र (50 अंक), समाजशास्त्र (50 अंक), भूगोल (35 अंक), शिक्षाशास्त्र (50 अंक), गृह विज्ञान (30 अंक), सामान्य अंग्रेजी (50 अंक), हिंदी भाषा (50 अंक) सभी द्वितीय प्रश्नपत्र।    
- बीए द्वितीय वर्ष: राष्ट्र गौरव (50 अंक), अंग्रेजी साहित्य (50 अंक), हिंदी साहित्य (50 अंक), अर्थशास्त्र (50 अंक), इतिहास (50 अंक), राजनीति शास्त्र (50 अंक), समाजशास्त्र (50 अंक), भूगोल (35 अंक), शिक्षा शास्त्र (50 अंक), गृह विज्ञान (30 अंक), सामान्य अंग्रेजी (50 अंक), हिंदी भाषा (50 अंक) सभी द्वितीय प्रश्नपत्र।
- बीए तृतीय वर्ष: एनवायरमेंटल स्टडीज (50 अंक), अंग्रेजी साहित्य (33 अंक), हिंदी साहित्य (33 अंक), अर्थशास्त्र (33 अंक), इतिहास (33 अंक), राजनीति शास्त्र (33 अंक), समाजशास्त्र (50 अंक), भूगोल (25 अंक), शिक्षा शास्त्र (35 अंक), गृह विज्ञान (30 अंक), सामान्य अंग्रेजी (50 अंक), हिंदी भाषा (50 अंक) सभी द्वितीय प्रश्नपत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें