फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सवालों में आगरा यूनिवर्सिटी, एक ही विषय में 107 छात्रों को मिला 0

Wed, 20 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कुलस‌च‌िव का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणित में जीरो अंक पाने वाले दो संस्थानों के छात्रों ने मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पहले कुलसचिव का घेराव किया, बाद में कुलपति सचिवालय में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


आगरा विश्वविद्यालय के दाऊदयाल संस्थान के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर में 43 और आरबीएस के एफएमसीए संस्थान के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के 64 छात्रों को गणित प्रश्नपत्र में जीरो अंक मिला है। विद्यार्थी कई बार परीक्षा नियंत्रक के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। 

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर ने पहले कुलसचिव आरपी सिंह को घेरा। छात्रों का कहना था कि इतनी अधिक संख्या में छात्रों को एक प्रश्नपत्र में जीरो अंक नहीं मिल सकता। कुलसचिव छात्रों को लेकर कुलपति सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव अंदर चले गए और छात्र बाहर नारेबाजी करने लगे। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने कुछ छात्रों को अंदर बुलाकर बात की। बताया कि पहले प्राप्त शिकायत के बाद संबंधित कापियों को अलग रखवाया गया है। 

उसकी जांच भी करा ली गई है। छात्रों की मांग है तो वह एक बार और चेक करा लेंगे। परिषद के विवि संयोजक का कहना है कुलपति उपलब्धियां गिना रहे हैं, छात्रों की समस्याओं का समाधान अभी भी नहीं हो पा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें