फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: बीएएमएस की 403 कॉपियों के बंडल गायब, ऑटो चालक को रिमांड पर लेने की तैयारी

Sat, 03 Sep 2022 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय की टीम ने ऑटो चालक को परीक्षा की कापियां बदलने के शक में पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में कॉपियां बदलने वाला बड़ा रैकेट हो सकता है। दो बंडल में रखीं 403 विद्यार्थियों की कॉपियां नहीं मिली हैं। यह कहां गईं? इस बारे में जानकारी के लिए पुलिस जेल भेजे गए ऑटो चालक को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी ने दो टीमों को लगाया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन को कॉपियां बदलने की शिकायत मिली थी। इस पर जांच की गई। सेंट जोंस कॉलेज और आगरा कॉलेज से कॉपियां लेने के बाद उसे छलेसर स्थित कार्यालय पर पहुंचाना था। इसके लिए एक ऑटो चालक लगा था। विश्वविद्यालय की टीम ने उसे पकड़ा। वह सेंट जोंस से कॉपियां लेने के बाद मोती कटरा चला गया था। वहां मथुरा के नंबर की गाड़ी से आए लोगों से बात कर रहा था। 

इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि कॉपियां बदलने वाला बड़ा रैकेट काम कर रहा है। ऑटो चालक देवेंद्र ने कॉपियां जमा कराईं। उनमें दो बंडल कम थे। इन बंडल में 403 विद्यार्थियों की कॉपियां थीं। यह कॉपियां कहां गईं? यह पता नहीं चला है। पुलिस की दो टीमें पूरे प्रकरण की पड़ताल में लगी हैं। ऑटो चालक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे? यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगर, कॉपियां बदली जाती थीं तो दूसरी कॉपी भी उसी सीरीज की रही होंगी? यह कहां से आ रही थीं? इन सब सवालों के जवाब पुलिस पता कर रही है। ऑटो चालक को भी रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कॉपियां बदलने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें