फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ट रूम, मूल्यांकन केंद्र पर वीसी की नजर

Sat, 14 Jan 2017 12:51 AM IST
चार्ट रूम, मूल्यांकन केंद्र पर वीसी की नजर
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्य चार्ट रूम से लेकर मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनको एक मास्टर कंप्यूटर से जोड़ा गया है। यही नहीं कुलपति के मोबाइल से भी कैमरे अटैच हैं। वह सभी स्थानों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित के साथ हुई बैठक में खुद कर्मचारियों ने गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए चार्ट रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने और मूल्यांकन में पारदर्शिता बरते जाने का सुझाव दिया था। पहली ही बैठक में कुलपति ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की बात कही थी। 
विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि वाइस रिकार्डिंग वाले कैमरे लगाए गए हैं। चार्ट रूम, मूल्यांकन केंद्र के अलावा छलेसर कैंपस में भी कैमरे लगाए गए हैं। छलेसर कैंपस में कापियों की कोडिंग का काम होता है।  
विज्ञापन

परीक्षक कापी तेजी से जांचते दिखे
आगरा। विश्वविद्यालय में इस समय बीएड की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे से कुलपति ने देखा तो कुछ परीक्षक कापियों को तेजी से जांचते हुए दिखे। वह कापियों को ठीक से पढ़ भी नहीं रहे थे। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्यांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए। जिससे परीक्षकों की ईमानदारी पर सवाल खड़े न हों।
शिकायत के साथ ई-मेल आईडी मांगी जा रही
आगरा। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित के पास कोई शिकायत या समस्या लेकर पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं से उनकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखवाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें दोबारा विश्वविद्यालय उसी काम के लिए चक्कर न लगाना पड़े। समस्या और शिकायत के निस्तारण के लिए समय दिया जा रहा है। उसके अंदर विद्यार्थियों को अवगत करा दिया जाएगा। कुलपति ने शिक्षकों के भी लंबित प्रकरण तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें