फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद कर दी: यातायात माह का शुभारंभ, सिपाही से इंस्पेक्टर तक बिना हेलमेट चलाते दिखे बाइक; अब किसका कटेगा चालान?

Tue, 03 Nov 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यातायात माह का शुभारंभ हुआ, लेकिन इसी दौरान सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। जबकि पहले ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्ती और चालान के निर्देश दिए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
सिपाही से इंस्पेक्टर तक बिना हेलमेट चलाते दिखे बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। दूसरी ओर शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मी ही यातायात नियम तोड़ते नजर आए। सिपाही से लेकर दरोगा, इंस्पेक्टर तक बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे। ये स्थिति तब है जब अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने पहले ही आदेश दिए थे कि यातायात माह में पुलिसकर्मियों पर सख्ती की जाएगी। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान काटे जाएंगे। वाहनों को सीज करने तक की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यातायात पुलिस क्लब, तहसील चौराहा पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत की। यातायात नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुलिस आयुक्त ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उपकरणों की कार्यप्रणाली जानी।


 

प्रदर्शनी में बॉडी वार्न कैमरा, कार डैशबोर्ड कैमरा, व्हील क्लैंप, लाउड हेलर, ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड रडार, गैस एनालाइजर, ई-चालान प्रणाली, रिमोट एरियल लाइट सिस्टम, लक्स मीटर, स्मोक मीटर और डेसीबल मीटर प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों को भी इनके उपयोग की जानकारी दी गई।

 

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यातायात पुलिस क्लब से तहसील चौराहा, पंचकुइयां चौराहा और सुभाष पार्क होते हुए नालबंद से यू-टर्न लेकर वापस पुलिस क्लब पहुंची। इसमें यातायात पुलिस, इंटरसेप्टर, मिशन शक्ति और यूपी-112 के वाहन शामिल रहे। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए।
 

पांच बिंदुओं पर रहेगा जोर
यातायात माह में 5-ई कार्ययोजना के तहत शिक्षा, प्रवर्तन, अभियांत्रिकी, आपातकालीन देखभाल और पर्यावरण पर जोर रहेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर संबंधित विभागों के सहयोग से सुधार कराए जाएंगे। घायलों को गोल्डन ऑवर में उपचार दिलाने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी ध्यान दिया जाएगा। यातायात नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणाम बताने के लिए यमराज की भूमिका भी शुरू की गई है। स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से सुरक्षा संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लाइन के साथ ही थानों में भी चेकिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें