पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी
होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होने से पर्यटन उद्योग को आशा जगी है। ताजनगरी के पर्यटन उद्योग के लिए यह संजीवनी के संचार का काम करेगा। पर्यटन उद्योग पिछले दो साल से मुश्किलों को सामना कर रहा है। इससे जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी संकट खड़ा हो गया था।
सितंबर तक की एडवांस बुकिंग
अकबरान टूर के प्रोपराइटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यही कारण है कि हमारे पास भी अमेरिकन देशों से एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई हैं। अप्रैल से सितंबर तक की एडवांस बुकिंग अभी तक आ चुकी हैं। निश्चित ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अक्तूबर का सीजन बेहर होने की उम्मीद
ताज वॉयेज इंडिया के प्रोपराइटर सुशील कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के साथ ही आगरा भ्रमण के लिए विदेशों से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन में भले ही विदेशी कम आएं, लेकिन अक्तूबर से शुरू होने वाला सीजन बेहतर होने की उम्मीद है।
विदेशी आएंगे तो पर्यटन बढ़ेगा
कन्फेडेरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से ताजनगरी में विदेशी सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। दिल्ली से ही बड़ी संख्या में टूरिस्ट आता है। ऐसे में सीजन के बेहतर होने की उम्मीद जागी है। विदेशी मुद्रा भी देश में आएगी। दो साल से यहां का पर्यटन उद्योग मंदी से जूझ रहा है।
एक नजर आंकड़ों पर
- 3.50 लाख लोग पर्यटन से जुड़े।
- 650 होटल शहर में सिर्फ ताज के कारण।
- 450 हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम, शोरूम, दुकानें।
- 2600 टूरिस्ट गाइड ताज पर कार्यरत।
- 450 फोटोग्राफरों की रोजीरोटी ताज से।
- 6000 टैक्सी, टूर ऑपरेटर हुए प्रभावित।