फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Destination Wedding: ये शहर बनेगा इंटरनेशनल वेडिंग सिटी...शादी करने आएंगे विदेशी, इंडो-वेस्टर्न तर्ज पर समारोह

Sun, 28 Sep 2025 12:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश का आगरा जल्द ही इंटरनेशनल वेडिंग सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। इसको लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल वेडिंग समिट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में इंटरनेशनल वेडिंग समिट में देश-विदेश के वेडिंग-इवेंट प्लानर और होटल कारोबारी जुटे। यहां पर इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आगरा में विदेशी भी शादी करने आएंगे और इंडो-वेर्स्टन तर्ज पर समारोह होगा। इंटरनेशनल वेडिंग सिटी के तौर पर आगरा को विकसित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन


टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ ने बताया समिट में इटली, थाईलैंड, कतर, वियतनाम, संयुक्त अरब अबीरात, श्रीलंका समेत 10 देश के वेडिंग और इवेंट प्लानर शामिल हुए हैं। इनको ताजमहल, आगरा किला, एत्माउद्दौला, ताज खेमा, रामबाग पार्क, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर समेत कई ऐतिहासिक-धार्मिक धरोहर और होटलों का भ्रमण कराया है। 

 

ये अपने देश में जाकर आगरा में शादी करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। अभी 3 रात और चार दिन का वेडिंग प्लान तैयार किया है, जिसमें वैदिक शादी, भारतीय पहनावा-खानपान समेत उनके देश की संस्कृति और रीति-रिवाज का समावेश होगा।

 

रजनी नायर देब ने कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटल, एक्सप्रेस वे और ऐतिहासिक-धार्मिक लोकेशन भी हैं। इसको इंटरनेशनल वेडिंग इंडस्ट्रीज के तौर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आगरा देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। 

 
विज्ञापन

विदेशियों को भारतीय संस्कृति लुभाती है। ऐसे में इंटरनेशनल वेडिंग इंडस्ट्रीज की अपार संभावनाएं हैं। इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार भी प्रयास करेगी। कार्यक्रम में राजेश चक्रवर्ती, संपीपन घोष, युवराज नेगी, ऋतुरात खन्ना आदि ने विचार रखे।

ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें