भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे के बाद सामने आया कि एक्सप्रेसवे पर 49 फुट ओवरब्रिज, अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी और इन गांवों का विकास होगा। कार्यदायी संस्था ने रूट का सर्वे कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दिसंबर 2027 तक इस पर आवागमन शुरू कराए जाने का लक्ष्य तय किया है।
ये भी पढ़ें - New Year 2026: नए साल के जश्न से पहले जान लें पुलिस की गाइडलाइन, लांघी सीमा तो जेल होगा ठिकाना
पहले चरण में 36.9 व दूसरे में 28 किमी का होगा निर्माण
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे 65 किमी का है। इसका बजट 1536.9 करोड़ रुपये है। पहले चरण में 36.9 किमी का निर्माण होगा। इसकी लागत 820.40 करोड़ रुपये है और दूसरे चरण में 28 किमी मार्ग का निर्माण होगा। इसका बजट 716.50 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - Agra: जेपी होटल पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने पर हुई कार्रवाई