फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल चैंपियनशिप : सभी वर्गों में फाइनल खेलेगी आगरा की टीम

Fri, 26 Oct 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बास्केटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही 64वीं माध्यमिक विद्यालयीय यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा मंडल की टीम चारों वर्गों में फाइनल मैच खेलेगी। अंडर-14 बालिका वर्ग, अंडर-19 बालिका वर्ग, अंडर-14 बालक वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मैच आज खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


सभी वर्गों में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में आगरा मंडल की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रदीप डंडौतिया, परमजीत सिंह, सचिन जोशी, शैलेंद्र सोनी, प्रतिभा रावत जैन, राहुल सक्सेना, कुलदीप सिंह, आलोक कुमार, श्यामवीर सिंह, शुभम जैन, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, नमनदीप सिंह रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अनिल वशिष्ठ, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. चतुर सिंह, रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, पूनम खन्ना आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल मैचों के परिणाम
अंडर-19 बालक वर्ग : आगरा मंडल ने इलाहाबाद मंडल को 47-29 से और मेरठ मंडल ने वाराणसी मंडल को 62-54 से हराया। 
अंडर-19 बालिका वर्ग : आगरा मंडल ने वाराणसी मंडल को 26-25 से और इलाहाबाद मंडल ने गोरखपुर मंडल को 35-34 से हराया। 
अंडर-14 बालक वर्ग : आगरा मंडल ने वाराणसी मंडल को 21-19 से और गोरखपुर मंडल ने सहारनपुर मंडल को 22-9 से पराजित किया। 
अंडर-14 बालिका वर्ग : आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 22-6 से हराया और मेरठ मंडल ने गोरखपुर मंडल को 26-8 से पराजित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें