शिक्षण संस्थानों में एनएसएस डे मनाया गया
आरबीएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। मेजर विवेकवीर सिंह, डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह व कार्यक्रम अधिकारी अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
एमडी जैन इंटर कॉलेज में एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने किया। विद्यालय के पूर्व स्वयंसेवकों मोहित, वैभव जैन, ओम रावत, कांता प्रसाद, अंश जैन को स्वयंसेवक गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएल जैन, कार्यक्रम अधिकारी रतन सेन जैन, संजय, प्रवक्ता विनीत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।