फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तनिषा त्रेहान को मिला एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार

Sun, 26 Sep 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि लगातार चौथी बार उनके खाते में यह उपलब्धि आई है। प्रदेश से एकमात्र स्वयंसेविका को यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम में पुरस्कार दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका तनिषा त्रेहान को राष्ट्रपति की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। शुक्रवार को सुषमा स्वराज भवन चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्चुअल माध्यम से जुड़े। 

विज्ञापन


एनएसएस दिवस पर देश के 30 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक की उपस्थित रही। तनिषा श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज से बीकॉम उत्तीर्ण कर चुकी हैं। 

विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि लगातार चौथी बार उनके खाते में यह उपलब्धि आई है। प्रदेश से एकमात्र स्वयंसेविका को यह पुरस्कार मिला है। तनिषा को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीरा अग्रवाल ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में एनएसएस डे मनाया गया 
आरबीएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। मेजर विवेकवीर सिंह, डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह व कार्यक्रम अधिकारी अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

एमडी जैन इंटर कॉलेज में एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने किया। विद्यालय के पूर्व स्वयंसेवकों मोहित, वैभव जैन, ओम रावत, कांता प्रसाद, अंश जैन को स्वयंसेवक गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएल जैन, कार्यक्रम अधिकारी रतन सेन जैन, संजय, प्रवक्ता विनीत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें