फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील चौहान हत्याकांड: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, तीन गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेश गोली लगने से घायल हो गया है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक सुशील का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कालिंदी विहार के सौ फुटा रोड स्थित राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास हाउस की दुकान में 17 सितंबर की रात लूट के दौरान कर्मचारी सुशील चौहान हत्याकांड में पुलिस ने तीन बदमाशों को मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश राजेश बघेल ने बचकर भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दो साथी आकाश यादव और सनी बघेल हैं।

विज्ञापन

खुलासे के लिए लगी थीं टीमें

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि लूट के दौरान हत्या के मामले में खुलासे के लिए सीओ छत्ता दीक्षा सिंह के नेतृत्व में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित की टीम को लगाया था। मंगलवार रात को मुखबिर की सूचना पर सुशील नगर में चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को घेर लिया। बाइक फिसलने से दो मौके पर पकड़ लिए, जबकि तीसरे ने भागने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी ककरैठा, सिकंदरा निवासी राजेश बघेल है। वहीं उसका भाई सनी बघेल और साथी आकाश यादव साथी हैं। राजेश और सनी ककरैठा में किराये पर रहते हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए गए।
साथियों के पकड़े जाने के डर से मारी थी गोली
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने डेढ़ महीने पहले सिकंदरा मंडी के पास एक मोबाइल लूटा था। इस मोबाइल को राजेश बघेल चला रहा था। हत्या की घटना वाले दिन राजेश, सनी और आकाश कालिंदी विहार में लूट के इरादे से घूम रहे थे। उन्हें रात में प्लाईबोर्ड एंड ग्लास की दुकान खुली मिल गई। उन्हें उम्मीद थी कि 30 से 40 हजार रुपये मिल जाएंगे। मगर, दुकान मालिक भोला तोमर और कर्मचारी सुशील चौहान से गल्ले में रखे रुपये मांगे। मगर, कर्मचारी और मालिक ने विरोध किया। कर्मचारी ने आकाश और सनी को पकड़ लिया। दोनों को जमीन पर गिरा लिया। काउंटर से सीढ़ियों पर फेंक दिया। पकड़े जाने के डर से राजेश बघेल ने सुशील के सीने में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके गिरने पर बाइक से भाग गए। मंगलवार रात को वह गांव जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। राजेश और उसके भाई सनी पर थाना एत्माद्दौला में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। आकाश यादव पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा फिरोजाबाद का भी है। वह जेल भी जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हृदय दिवस: हंसी-खुशी और फिटनेस की डोज से खिलखिला रहा दिल, डॉक्टरों ने दिए तनाव दूर करने के मंत्र 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें