फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: इंस्टाग्राम पर युवती को किया फॉलो, मिलने के लिए झारखंड चला गया 12वीं का छात्र

Sat, 11 Sep 2021 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहर से लापता हुए दो छात्रों को खोज निकाला। इनमें एक छात्र दिल्ली में मिला। दूसरा छात्र झारखंड चल गया था। वह इंस्टाग्राम पर एक युवती को फॉलो करता था। उससे मिलने के लिए वह घरवालों को बिना बताए झारखंड चला गया। दोनों छात्रों का पता चलने पर उनके परिवारों में खुशी लौट आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी से लापता छात्र को पुलिस ने इंस्टाग्राम की मदद से खोज निकाला। वह इंस्टाग्राम पर एक युवती का फॉलो कर उससे मिलने झारखंड चला गया था। पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया। युवती के घर पहुंचते ही पुलिस को छात्र के बारे में जानकारी मिल गई। परिजनों ने बेटे के मिलने पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी से गुरुवार को कक्षा 12 का छात्र लापता हुआ था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि वह नाराज होकर घर से निकला है। पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसके मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पता चला कि उसने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक नया एकाउंट बनाया था। 

युवती के एकाउंट से मिली जानकारी 
ओटीपी बाबा के मोबाइल पर आया था। पुलिस ने एकाउंट को चेक किया। वह एक युवती को फॉलो कर रहा था। पुलिस ने युवती के एकाउंट से जानकारी प्राप्त की। सामने आया कि युवती झारखंड की रहने वाली है। इस पर झारखंड पुलिस से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन


वहां की पुलिस युवती के घर पहुंच गई। उसके परिजनों को बताया कि कोई छात्र आए तो बताना। छात्र युवती के घर पहुंच गया। इस पर उसके घरवालों ने पुलिस को बता दिया। सिकंदरा पुलिस को इस बारे में बता दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इससे परिजन उसे लाने रवाना हो गए।

विज्ञापन

पिता की डांट के बाद दिल्ली चला गया छात्र
सिकंदरा क्षेत्र से ही कक्षा नौ का छात्र भी लापता हुआ था। उसे कोचिंग के टेस्ट में नंबर कम आने पर पिता ने डांट दिया था। इस पर छात्र साइकिल लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद साइकिल छोड़कर किसी वाहन से दिल्ली चला गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में जानकारी साझा की थी। 

जानकारी देने की अपील की गई। छात्र दिल्ली में घूम रहा था। उसे देखकर किसी ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद घर वाले उसे वापस ले आए। छात्र का कहना था कि वह पिता की डांट के बाद नौकरी करने के लिए निकला था।

पुलिस ने खंगाले थे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे
दोनों छात्रों के लापता होने पर पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। उनके घर से निकलने से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के रूट को देखा गया था। इसके बाद छात्रों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें