पिता की डांट के बाद दिल्ली चला गया छात्र
सिकंदरा क्षेत्र से ही कक्षा नौ का छात्र भी लापता हुआ था। उसे कोचिंग के टेस्ट में नंबर कम आने पर पिता ने डांट दिया था। इस पर छात्र साइकिल लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद साइकिल छोड़कर किसी वाहन से दिल्ली चला गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में जानकारी साझा की थी।
जानकारी देने की अपील की गई। छात्र दिल्ली में घूम रहा था। उसे देखकर किसी ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद घर वाले उसे वापस ले आए। छात्र का कहना था कि वह पिता की डांट के बाद नौकरी करने के लिए निकला था।
पुलिस ने खंगाले थे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे
दोनों छात्रों के लापता होने पर पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। उनके घर से निकलने से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के रूट को देखा गया था। इसके बाद छात्रों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।