जिला अस्पताल: सर्वर की दिक्कत, देर से बने पर्चे
जिला अस्पताल में 1,547 मरीज पहुंचे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सर्वर की दिक्कत से पर्चा बनाने में देरी हुई। 10 बजे तक काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुट गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। गार्ड भी नहीं थे, जिससे अव्यवस्था फैल गई। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
सबसे अधिक मेडिसिन विभाग में आए मरीज
अस्पताल: मेडिसिन त्वचा, हड्डी ईएनटी, नेत्र रोग सर्जरी सांस रोग
एसएन: 191 141 141 76 71 58 40
जिला अस्पताल 282 219 128 110 130 16 35
दवाओं की सूची मांगी है
सभी विभागाध्यक्षों से बैठक कर जरूरत की दवाओं की सूची मांगी है। इनकी खरीद की जाएगी। ओपीडी में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और वार्ड ब्वॉय की संख्या दो गुना कर दी है। -डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एसएन कॉलेज
गार्ड व काउंटर बढ़ाता हूं
सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। सर्वर की दिक्कत से परेशानी हुई। गार्ड भी तैनात किए थे, एक और गार्ड बढ़ाता हूं। पर्चे के लिए एक काउंटर बढ़ाया जाएगा।
-डॉ. एके अग्रवाल, एसआईसी जिला अस्पताल
मथुरा में यमुना का रौद्र रूप: खादर की कॉलोनियों में भरा बाढ़ का पानी, वृंदावन में कुंभ मेला क्षेत्र डूबा