फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की ऐसी भक्ति: 40 KM में छह शिवालयों की परिक्रमा, पूरी रात नंगे पैर चलेंगे भक्त, कांटे-कंकड़ लेंगे परीक्षा

Tue, 04 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन के दूसरे सोमवार को होने वाली 44 किलोमीटर लंबी शिव मंदिर परिक्रमा के करीब 12 किलोमीटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। उखड़ी सड़कों, नुकीली गिट्टियों और खुदाई के कारण शिवभक्तों को पैदल चलने में परेशानी के साथ चोट और छाले का खतरा है।
विज्ञापन
बिखरी हुई नुकीली गिट्टियां, उखड़ी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिखरी हुई नुकीली गिट्टियां, उखड़ी सड़कें और खुदाई के बाद मिट्टी से रपटीली राहें। इस बार भगवान भोलेनाथ के मंदिरों की 44 किमी. लंबी परिक्रमा में भक्तों को इनसे गुजरकर कठिन परीक्षा देनी होगी। आस्था के इस पथ पर करीब 12 किमी. का रास्ता बेहद खराब है। यहां उन्हें कांटे और कंकर दोनों चुभेंगे।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर का मेला है। इस दिन शहर के सभी शिवालयों की लगभग 44 किमी. लंबी परिक्रमा की परंपरा है। लाखों की संख्या में शिवभक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और कैलाश महादेव मंदिर की परिक्रमा के लिए रविवार शाम को निकलेंगे और सोमवार सुबह तक परिक्रमा पूरा करेंगे। सड़कों के खस्ताहाल होने और उखड़ी होने के कारण गिट्टियों से भक्तों के पैरों में छाले पड़ने और चोट लगने का जोखिम है।

इन जगहों पर परेशानी ज्यादा
 राजेश्वर मंदिर के पास बसई से इंद्रापुरम रोड और अमर होटल से राजपुर चुंगी के बीच सीएम ग्रिड का काम चल रहा है, वहीं माल रोड पर मेट्रो के निर्माण के कारण सड़क की दुर्दशा है। प्रतापपुरा चौराहे से रावली मंदिर जाने पर पूरा रोड उखड़ा है, पैचवर्क न होने और सीसी डालने से यह ज्यादा खराब हो गया है। सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार और मारुति एस्टेट तक का रोड सीएम ग्रिड में खुदा पड़ा है, जिसमें गिट्टियां और खुदाई के बाद कीचड़ से फिसलन है। हाईवे पर और अंदरूनी सड़कों पर खुदाई के कारण सड़कें पूरी तरह से खराब हैं।
विज्ञापन


परिक्रमा से पहले कर देंगे सही
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि लाखों भक्त परिक्रमा करने के लिए आएंगे, ऐसे में सभी शिव मंदिरों के परिक्रमा मार्ग के सुधार के निर्देश दिए हैं। वनखंडी मंदिर से शुरुआत की गई है। परिक्रमा से पहले सभी व्यवस्थाएं कर देंगे। 

सड़क पर चलना मुश्किल
बल्केश्वर पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि बल्केश्वर मेले से पहले सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। पूरी सड़क खराब है और चलना मुश्किल है। श्रद्धालुओं की परेशानी देखते हुए सड़कों का निर्माण जरूरी है। 

सभी गड्ढे भरे जाएं
आजमपाड़ा के पार्षद रवि दिवाकर ने कहा कि मंदिरों की परिक्रमा से पहले सभी सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। जो काम सीएम ग्रिड में चल रहे हैं, उनकी बैरिकेडिंग कराई जाए ताकि कीचड़ न हो। पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं।

वनखंडी मंदिर : कच्चा मार्ग समतल कराया
नगर निगम ने बल्केश्वर मेले पर लगने वाली परिक्रमा के लिए बाईंपुर के जंगल में मौजूद वनखंडी महादेव मंदिर के कई किमी. लंबे कच्चे मार्ग का सुधार शुरू कराया है। यह मार्ग ऊबड़-खाबड़ होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए परेशानी की वजह था। कच्चे मार्ग पर बुलडोजर चलाकर समतल कराया गया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि वनखंडी महादेव मंदिर से साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें