फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सदर तहसील से शाहगंज जाने वाला मार्ग आज रात से चार दिसंबर तक रहेगा बंद, ये रहेगी व्यवस्था

Tue, 30 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेल अंडरब्रिज के बदले जाएंगे गर्डर, ट्रैफिक बदले रूट से निकलेगा
विज्ञापन
traffic route diverted
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर तहसील से शाहगंज की ओर जाने वाले रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) के स्टील गर्डरों को पीएसी स्लैब में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण यहां से होकर गुजरने वाला सड़क मार्ग
विज्ञापन

30 नवंबर की रात 12 बजे से चार दिसंबर तक बंद रहेगा। तहसील सदर से शाहगंज की ओर जाने वाले लोगों को बदले हुए रूटों से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्हें दो से तीन किलोमीटर लंबा चक्कर काटना होगा। 
नगला छउआ आरयूबी के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने आगरा कैंट-दिल्ली रेलमार्ग के सदर तहसील- शाहगंज के आरयूबी (1345/1) के स्टील गर्डरों को बदलने के लिए सड़क मार्ग बंद करने को ब्लॉक मांगा था। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अब यह कार्य 30 नवंबर की रात से शुरू होगा, जोकि चार दिसंबर तक पूरा होगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्ट किया है। 
विज्ञापन


यह रहेगा बदला हुआ रूट 
1- सदर तहसील चौराहे से रुई की मंडी चौराहा, शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन सदर तहसील चौराहे से पंचकुइयां चौैराहे होकर कोठी मीना बाजार रोड होकर शाहगंज की ओर से जाएंगे। 
2- भोगीपुरा चौराहे से रुई की मंडी चौराहे होकर सदर तहसील चौराहे से पुलिस लाइन की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को भोगीपुरा चौराहे से सीओडी चौराहे की ओर डायवर्ट करके साकेत चौराहे से कोठी मीना बाजार होकर गुजारा जाएगा। 
3-रुई की मंडी चौराहे से सदर तहसील की ओर आने वाले वाहनों को रुई की मंडी से भोगीपुरा चौराहे से होकर सीओडी चौराहा, कोठी मीना बाजार होकर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में मिटे पति-पत्नी के मतभेद, छह परिवारों में लौटीं खुशियां
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें