फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार के अनुबंध: 16 गाड़ियां गिरवी रख हड़पे लाखों रुपये, आगरा में इस तरह हुई ठगी की बड़ी वारदात

Sat, 11 Apr 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अनुबंध के नाम पर ठगी करते हुए आरोपियों ने करीब 16 लग्जरी गाड़ियों को गिरवी रखकर वाहन मालिकों से रकम हड़प ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में गाड़ियों को अनुबंधित कराने के नाम पर ठगी का दर्जनों वाहन मालिकों को झांसे में लेकर उनकी लग्जरी गाड़ियों को गिरवी रखकर रकम हड़प ली।
विज्ञापन

रामबाग निवासी प्रेम शुक्ला, प्रवल प्रताप और बॉबी कुमार समेत करीब एक दर्जन लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रांस यमुना फेस द्वितीय निवासी धीरज कुमार और हनुमंत सिंह परमार ने गाड़ियों को अनुबंधित कराने का भरोसा दिलाया था। अनुबंध के बाद आरोपियों ने करीब 16 लग्जरी गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर गिरवी रख दिया।
विज्ञापन

जब वाहन मालिकों ने तय राशि की मांग की तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में जानकारी करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। गुस्साए पीड़ितों ने बृहस्पतिवार रात आरोपियों की घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें