फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की पहली फ्लैटेड फैक्टरी: उद्घोषणा के दो घंटे में 32 उद्यमियों ने कराई बुकिंग, दिखी गजब की उत्सुकता

Fri, 09 Jun 2023 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फाउंड्री नगर स्थित पीपीडीसी में स्टील अथॉरिटी की पुरानी जमीन पर 125 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्टरी तैयार हो रही है। निर्माणाधीन फ्लैटेड फैक्टरी की बृहस्पतिवार को उद्घोषणा की गई।
 
विज्ञापन
फ्लैटेड इंडस्ट्री कॉम्पलैक्स के उद्घोषणा समारोह में दीप प्रज्ज्वलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फाउंड्री नगर में निर्माणाधीन फ्लैटेड फैक्टरी की बृहस्पतिवार को उद्घोषणा की गई। दो घंटे के भीतर 32 उद्यमियों ने फैक्टरी खोलने के लिए बुकिंग कराई। यहां 200 से अधिक फैक्टरियां लगेंगी। पहले चरण में 50 यूनिट तैयार हो रही है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला फैक्टरी बन रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी की उद्घोषणा की। इस दौरान शहरभर से उद्यमी एकत्र हुए। उद्योग एवं प्रबंध निदेशक लघु उद्योग निगम राजेश कुमार ने कहा कि यह प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्टरी होगी। टीटीजेड में यह औद्योगिक क्रांति लाएगी। जून 2024 तक करीब 50 यूनिट तैयार हो जाएंगी। राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने बताया कि 200 से अधिक फैक्टरियां यहां स्थापित हो सकती हैं। उन्होंने कहा एक छत के नीचे गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना का सपना फ्लैटेड फैक्टरी के माध्यम से पूरा होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: नाबालिग बेटी के दोस्त ने मां के साथ ये क्या किया, जंगल में ऐसे हाल में मिली लाश; हालत देख कांप गए घरवाले

विज्ञापन

मिलेगा नया मौका 

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि यहां इकाइयों को मौका मिले ना कि निवेश करने वालों को। उन्होंने बैंक से ऋण की ब्याज दरों में कमी की मांग की। समारोह में भुवेश अग्रवाल, अजीत फौजदार, प्रभात वाजपेयी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, टीटीजेड सदस्य उमेश शर्मा, वाईपी सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  मनकामेश्वर मंदिर डकैती केस: दस साल बाद आया फैसला, लूट के आरोपों में फंसे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बरी

इन उद्योगों को मिलेगी जगह

फ्लैटेड फैक्टरी में गारमेंट उद्योग मुख्य रहेगा। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण, जूता-चप्पल, प्रिटिंग, हैंडलूम, चमड़े की कटिंग, इलेक्ट्रिक पंप, आईटी, सेवा आदि इंडस्ट्रीज को जगह मिलेगी। फैक्टरी में वर्षा जल संचयन के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। चार मेगावाट का विद्युत सब स्टेशन बन रहा है।

ये भी पढ़ें -  Agra: हॉस्पिटल पर ताला, सड़क के किनारे हुआ प्रसव; महिलाओं ने चादर से बनाया पर्दा

विज्ञापन

रेडी टू प्लग पर उपलब्ध सुविधाएं

फ्लैटेड फैक्टरी में रेडी टू प्लग की थीम पर उद्योग लगाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने बताया कि सभी प्रकार के कागजात व अनुमतियां दिलाई जाएंगी। उद्यमियों की सुविधा के लिए टेलीकम्यूनिकेशन, कार्यालय, वाईफाई, लिफ्ट आदि फैक्टरी में होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें