फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का एक्यूआई: जहां उठ रहे धूल के गुबार, कागजों में वहीं है शानदार हवा...ऐसे हो रहा सांसों से खिलवाड़

Wed, 27 Nov 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जहां धूल के गुबार उठ रहे हैं, वहीं का एक्यूआई कागजों में स्वच्छ बताया जा रहा है। जबकि आलम ये है कि एसएन मेडिकल कॉलेज में धूल के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा में धूल के गुबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में नए भवनों के निर्माण कार्य के चलते चारों ओर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, लेकिन कागजों में इसके आसपास की हवा की गुणवत्ता अच्छी चल रही है। संजय प्लेस में एक्यूआई 113 दिखाया गया जबकि आगरा का एक्यूआई मंगलवार को केवल 102 रहा।
विज्ञापन


शहर में सबसे साफ हवा मनोहरपुर की 79 पर रही, जबकि रोहता में इनर रिंग रोड के निर्माण में धूल के गुबार के बाद भी एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी और यूपीपीसीबी के आंकड़ों में तीन गुने का अंतर बरकरार रहा। एसएन मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के दौरान धूल नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां से निकलनेवाले दोपहिया वाहनों पर सवार मरीज और तीमारदार मास्क लगाकर ही निकल रहे हैं, वहीं बिना मास्क वाले मरीजों की मुश्किल धूल कणों के कारण बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में पुरानी इमारतों को तोड़ने के बाद नए भवन बनाए जा रहे हैं, वहीं मेट्रो के स्टेशन का निर्माण कार्य भी जारी है।
विज्ञापन


-ऐसी रही हवा
जगह एक्यूआई
मनोहरपुर 79
रोहता 89
संजय प्लेस 113
सेक्टर 3 112
शास्त्रीपुरम 102
जगह एक्यूआई
संजय प्लेस 331
हाथीघाट 335
आईएसबीटी 402
कलाकृति 337
धूलियागंज 228
राजा की मंडी 317
सिकंदरा 309
जीपीओ 305
पुरानी मंडी 313
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें