फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Election Result 2022: इस वीआईपी सीट पर भाजपा की जीत, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने खिलाया 'कमल'

Thu, 10 Mar 2022 05:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का क्रम जारी रखा है। बेबी रानी मौर्य ने यहां से प्रतिद्वंदी बसपा किरणप्रभा केसरी को बड़े अंतर से हराया है।
 
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का झंडा बुलंद रहा। लोगों ने उन्हें 1.36 लाख से अधिक वोट देकर जीत की रानी बना दिया। उन्होंने बसपा की किरनप्रभा केसरी को 76,188 मतों से हराया। मौर्य पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले वह आगरा की मेयर रह चुकी हैं। 

विज्ञापन

 
बेबीरानी मौर्य 1996 में मेयर रहीं। इसके बाद 2007 में भाजपा ने उन्हें एत्मादपुर सीट से प्रत्याशी बनाया। यहां उन्हें बसपा के नारायण सिंह से हार का सामान करना पड़ा। 2022 के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बेबीरानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल पद से इस्तीफा दिलाया। बड़े दलित चेहरे के तौर पर पेश कर पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाते हुए सक्रिय राजनीति में उतारा और आगरा सीट से प्रत्याशी बनाया। 

मोदी-योगी के नाम और सकारात्मक राजनीति की पहचान रखने वाली बेबीरानी को जनता ने खूब दुलार दिया। सभी वर्गों का भरोसा जीतते हुए उन्हें 136691 मत पाए। दूसरे स्थान पर रहीं बसपा की किरन प्रभा केसरी को 60503 मत मिले। बेबीरानी मौर्य की जीत का अंतर बसपा को मिले कुल मतों से भी अधिक रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले राउंड से शुरू हुआ दबदबा जीत पर हुआ खत्म

बेबीरानी मौर्य का ग्रामीण सीट पर पहले चरण से ही दबदबा रहा। हालत यह रही कि पहले चरण से बनी बढ़त 35वें चरण में जीत पर खत्म हुई। नौवें चरण में उनकी बढ़त 25 हजार से अधिक थी, जो 18वें चरण तक 34 हजार को पार कर गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर रही बसपा का अंतर लगातार बढ़ता गया। 27वें चरण में भाजपा ने 49 हजार से अधिक की बढ़त बना ली। अंतिम 35 वें चरण में जीत का अंतर 76 पार कर गया। 

गरीब, दलित, पिछड़ों के लिए करना है काम : बेबीरानी मौर्य

जीत के बाद बेबीरानी मौर्य ने कहा कि क्षेत्र का विकास करेंगे और योगी- मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाना है। प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि गरीब, गरीब, दलित, पिछड़े सबके लिए काम करेंगे। डिप्टी सीएम बनाए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी का निर्र्णय होगा। अभी पूरा ध्यान जनता के भरोसे को कायम रखना है। 

हार-जीत होती है, लेकिन पूरी दम से लड़ा चुनाव : किरन प्रभा केसरी

बसपा की प्रत्याशी किरन प्रभा केसरी हार से निराश दिखीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है। उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने पूरी दम से चुनाव लड़ा। बहिन जी के नाम पर क्षेत्र में गए। भाजपा को जीत की बधाई, लेकिन उम्मीद से कम मत मिला। जनता के फैसला स्वीकार है। क्षेत्र के लोगों के लिए वह सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

टॉप थ्री: आगरा ग्रामीण: 35 चरण, कुल मत: 2,59,647

प्रत्याशी नवां च्रक 18वां च्रक 27वां च्रक 35वां च्रक
बेबीरानी मौर्य (भाजपा) 38615 68706   102845   136691
किरन प्रभा केसरी (बसपा) 13356 34704 53600 60503
महेश कुमार (रालोद) 15070 24577 40400 52325
 
  • उपेंद्र सिंह(कांग्रेस): 3740
  • अरुण कठेरिया (आप): 1898
  • नोटा: 1204
  • बलवीर: 982
  • सुरेश चंद्र वरुण: 943 
  • राजेंद्र सिंह: 860
  • पंकज कुमार: 501
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें