फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आगरा निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के जसराना रोड नगला भूड़ के पास रविवार की सुबह एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आगरा का रहने वाला था, पास ही मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्माद्दोला क्षेत्र के नगला बिहारी निवासी 32 वर्षीय रूमाल सिंह पुत्र महाराज सिंह रविवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। रविवार की सुबह करीब 3:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जसराना रोड नगला भूड़ के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में रूमाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। जब कुछ ग्रामीण खेत पर शौच के लिए गए तो शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब में कागजों के आधार पर पहचान करने के बाद मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें