फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बेवजह निकले तो गाड़ी भी होगी सीज, सात सौ मुकदमे हुए दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मास्क बिना निकलने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन
रामबाग क्षेत्र में सड़कों पर निकले लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लॉक डाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। यही वजह है कि एक सप्ताह के अंदर 700 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। शनिवार को ही 64 मुकदमे दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाए हैं। इनमें पुलिस भी तैनात की गई है। एमजी रोड पर दस स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर आ रहे हैं।

एक सप्ताह से पुलिस लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। यही वजह है कि जिले में अब तक 700 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने लोगों पर कार्रवाई के बाद घरों, दुकान और प्रतिष्ठान के बाहर एफआईआर की कापी चस्पा करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को ही 64 मुकदमे दर्ज किए गए। 
विज्ञापन

 

अब पुलिस करेगी वाहन सीज, मास्क बिना निकलने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा

लॉकडाउन के दौरान बेवजह वाहन लेकर निकलने वालों पर पुलिस आज से सख्ती बरतेगी। ऐसे लोगों के वाहनों को सीज किया जाएगा। बिना मास्क के निकलने पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। सिर्फ मरीज और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही बाहर जाने की इजाजत होगी। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी।

दो पहिया और चार पहिया वाहन लेकर निकलने वालों से पुलिस कारण पूछेगी। आवश्यक कार्य नहीं होने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। घरों से बाहर आने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दवा लेने जाने वालों को छूट होगी। साधारण मरीज घर के आसपास के अस्पताल में दिखा सकेंगे। गंभीर मरीज सिर्फ एंबुलेंस से ही ले जाए जा सकेंगे। बिना मास्क के निकलने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

सब्जी की ठेल वालों को भी सीमित किया जाएगा। जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय को भी निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

शनिवार को दर्ज मुकदमे
रकाबगंज : 10
ताजगंज : 8
सदर : 5
सिकंदरा : 5
न्यू आगरा : 12
हरीपर्वत : 2
छत्ता : 4
मंटोला : 1
शाहगंज : 3
लोहामंडी : 2
जगदीशपुरा : 3
एत्माद्दौला : 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें