फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हो रहा था ये काम, पुलिस के छापे में रंगे हाथ पकड़े गए युवती समेत 3 लोग

Sat, 10 Feb 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा स्थित होटल जागृति में शुक्रवार को युवक और युवती के आने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। एक युवक भाग निकला, जबकि एक युवती को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। एसओ का कहना है कि होटल जागृति का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। 

एसओ ने बताया कि बाईंपुर स्थित होटल जागृति में शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती वहां अनैतिक कार्य के लिए आए हैं। 

इस पर पुलिस ने छापा मारा। युवक भागने में सफल रहा, जबकि युवती को पकड़ लिया गया। पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक किया। युवक और युवती की आईडी नहीं ली गई थी। 

इस पर होटल मैनेजर विजय और कर्मचारी जॉनी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। वहीं युवती के परिवारीजनों को बुलाया गया। शाम को परिवारीजन आ गए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। 

एसओ ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य हो रहा था।  उधर, सिकंदरा के किसी होटल में देह व्यापार पहली बार नहीं पकड़ा गया है। यहां ज्यादातर होटलों में यही धंधा चल रहा है। पुलिस की जानकारी में भी है, लेकिन कार्रवाई कभी कभी की जाती है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी बदलने पर होती है कार्रवाई 

इस छापामारी की एक कहानी यह भी है कि यहां छापे तभी मारे जाते हैं, जब थाना प्रभारी बदलते हैं। नया प्रभारी देह व्यापार की जानकारी होते ही एक न एक होटल में छापा मारता है। 

इसके बाद छापामारी रुक जाती है। काफी समय से ऐसा ही हो रहा है। एक दो मामले ही ऐसे हैं, जब बड़े अधिकारी के पास शिकायत पहुंचने पर छापामारी की गई। 

थाना पुलिस अपने स्तर से छापा तभी मारती है, जब थाना प्रभारी बदलता है। इस बार भी यही हुआ है। कुछ दिन पहले ही नए थाना प्रभारी आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें