फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मवेशी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, पढ़िए कब-कब हुई तस्करों पर कार्रवाई

Sun, 23 May 2021 12:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक, एक ईको कार और एक मैक्स पिकअप भी बरामद की है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश कासगंज निवासी भोलू बताया गया है।
विज्ञापन
आगरा: मवेश चुराने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बरहन थाना क्षेत्र में मवेशी चोरों से पुलिसटीम और एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कई वारदातें कबूली हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक, एक ईको कार और एक मैक्स पिकअप भी बरामद की है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश कासगंज निवासी भोलू बताया गया है।

गोतस्करी रोकने के लिए राजस्थान सीमा पर पुलिस अलर्ट
आगरा पुलिस ने 22 दिनों में गोतस्करी के तीन मामले पकड़े हैं। खुलासा हुआ कि राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर जिलों से गोवंश को कंटेनर में भरकर तस्करी की जा रही है। इन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा तक ले जाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने गोतस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए राजस्थान की सीमा से लगे सैंया, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और अछनेरा मार्ग पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया जा रहा है। 

विज्ञापन

22 दिनों में गोतस्करी के तीन मामले पकड़े

पिछले दिनों पुलिस ने गोतस्करों को पकड़ा था। यह राजस्थान के जिलों से भाट जाति के लोगों को पशुओं को लेकर आते थे। इन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के जिलों में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई और तस्करों के नाम बताए हैं। वाहनों के निकलने वाले रूट की भी जानकारी दी है। इन रूट पर पुलिस अलर्ट हो गई है। 

राजस्थान से बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में हो रही तस्करी
आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि गोतस्करी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सैंया, खेरागढ़, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी में राजस्थान सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। गोतस्करों के बारे में रेंज और जोन कार्यालय में सूचनाएं मिल रही हैं। इन पर टीम काम कर रही है। इसके अलावा अन्य जिलों के रूटों की भी जानकारी मिली है। अब इन जिलों के एसएसपी को पत्र लिखकर संयुक्त रूप से कार्रवाई कराई जाएगी। गो तस्कर, कंटेनर-ट्रक मालिक, चालक, मध्यस्थता करने वाले और खरीदारों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके नाम मुकदमों में खोले जाएंगे। 

ये हुईं कार्रवाई 
- 17 मई को फतेहपुर सीकरी स्थित कोरई टोल प्लाजा पर एक कंटेनर को रोका गया था। इसमें चार लोग पकड़े गए थे। कंटेनर में 26 गोवंश मिले थे। इन्हें काटने के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। राजस्थान के भाट जाति के लोगों से यह खरीदकर लाए थे।
- 15 मई को फतेहपुर सीकरी में ही पुलिस ने दो कंटेनर को रोका था। इनमें 50 गोवंश बरामद किए गए। एक आरोपी भी पकड़ा गया। तीन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। वहीं गोवंश को राजस्थान से हरियाणा के मेवात ले जाया जा रहा था। 
- एक मई को एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करों को पकड़ा था। वह गोवंश को राजस्थान से लेकर आते थे। इसके बाद बिहार में बेचने के लिए ले जाते थे। भाट जाति के लोग गोवंश को बेचते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें