फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवक की खुदकुशी में पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा, मिर्जापुर पुलिस को ठहराया था जिम्मेदार

Tue, 11 Jan 2022 09:42 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोप दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का लगाया गया। मुकदमे में परिवार के लोग भी नामजद थे। इस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को परेशान किया। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में बिहार के गोपालगंज निवासी हिमांशु कुमार ने 21 दिसंबर को खुदकुशी की थी। उसका खुदकुशी से पहले का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह ससुराली और मिर्जापुर पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहा है। परिजनों का आरोप है कि वीडियो के बाद भी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रियांशु वैभव ने थाना ताजगंज में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि हिमांशु भदोही स्थित एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। छह जुलाई 2021 को उसकी शादी मिर्जापुर निवासी प्रतीक्षा से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया। 16 जुलाई 2021 को हिमांशु ने खुदकुशी का प्रयास किया था। इसके बाद भदोही में नौकरी छोड़ दी। पटना में एक बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर नौकरी करने लगा।
27 अक्तूबर 2021 को हिमांशु के खिलाफ ससुरालियों ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का लगाया गया। मुकदमे में परिवार के लोग भी नामजद थे। इस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को परेशान किया। पुलिस की दबिश से हिमांशु की नौकरी चली गई। इससे वह परेशान हो गया। रिश्तेदार भी परेशान थे। हिमांशु ने खुदकुशी कर ली। हिमांशु के मौसेेरे भाई संजय गुप्ता के मुताबिक, हिमांशु का खुदकुशी से पहले का वीडियो है। इसमें वह ससुराली सहित अन्य को जिम्मेदार ठहरा रहा है। मगर, पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि युवक का खुदकुशी का वीडियो है। इसमें वह पत्नी सहित अन्य पर आरोप लगा रहा है। युवक के खिलाफ मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह आरोपी था। ऐसे में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें