फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021: प्रयागराज का विकास यादव है प्रश्नपत्र लीक का मास्टरमाइंड, इन जनपदों में पर्चा बेचने की आशंका

Wed, 03 Feb 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीटीईटी का पेपर लीक करने के आरोप में पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का प्रश्नपत्र प्रयागराज के विकास यादव ने लीक  किया था। पुलिस को शक है कि उसने एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में भी प्रश्नपत्र तीन-तीन लाख रुपये में बेचे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद इसकी जांच की जा रही है। एटा के दो युवकों के बारे में जानकारी मिल चुकी है कि उनके पास व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र पहुंचा था।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह का सरगना प्रयागराज का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। गिरोह में दो युवक एटा के भी हैं। उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। एक टीम एटा भेजी गई है।

कोचिंग संचालक विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र भेजने के बाद मोबाइल से उसे डिलीट कर दिया था। मोहित यादव का मोबाइल पुलिस ने चेक किया तो उसने भी प्रश्नपत्र डिलीट कर रखा था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में मोहित और विकास ने जुर्म कुबूल किया है,डाटा रिकवर करा लिया जाएगा। इनके मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

 

सीटीईटी पेपर लीक के आरोपियों की जानकारी देती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले अभ्यर्थी, फिर टीचर को मिला प्रश्नपत्र 
पुलिस के अनुसार कोचिंग सेंटर संचालक विकास शर्मा, उसके कोचिंग सेंटर के टीचर प्रभात ने पहले से तैयारी कर रखी थी। प्रश्नपत्र सबसे पहले कोचिंग सेंटर के छात्र और सीटीईटी के अभ्यर्थी मोहित यादव को मिला। उसने एक अन्य अभ्यर्थी  कुलदीप फौजदार को भेजा। कुलदीप ने टीचर प्रभात को व्हाट्सएप किया।

प्रभात ने चेक किया कि प्रश्नपत्र को हल ठीक से किया गया है या नहीं। इसके बाद विकास को दिया गया। विकास ने इसे 50-50 अभ्यर्थियों के दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा। एक छात्रों का था और दूसरा छात्राओं का। एसएसपी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र 38 मिनट पहले मिल चुका था।

ये भी पढ़ें- CTET 2021: आगरा में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हुआ था लीक, कोचिंग संचालक समेत पांच गिरफ्तार

इनकी हुई गिरफ्तारी
कोचिंग सेंटर एपेक्स कैरियर क्लासेस का संचालक विकास शर्मा निवासी लता कुंज, प्रभात शर्मा (कोचिंग सेंटर टीचर) निवासी ककुआ, कुलदीप फौजदार निवासी फतेहपुर सीकरी, थान सिंह मलपुरा, मोहित यादव, दयालबाग।
 
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पकड़े जा चुके हैं सॉल्वर 
फिरोजाबाद में दो दिन पहले सॉल्वरों का गिरोह पकड़ा गया। वहां सीटीईटी का प्रश्नपत्र हल करने के लिए मुन्ना भाई की तरह सॉल्वरों को भेजा गया था। आगरा पुलिस जांच कर रही है कि प्रश्नपत्र लीक गिरोह के तार फिरोजाबाद के सॉल्वरों से तो नहीं जुड़े हैं।

परीक्षा समन्वयक को दी जानकारी
एसएसपी ने बताया कि सीटीईटी का प्रश्नपत्र आउट होने की जानकारी परीक्षा समन्वयक को दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ लोहामंडी थाने में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, यूपी परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभ्यर्थी से मिली जानकारी पर हुआ पर्दाफाश
पुलिस को प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी एक अभ्यर्थी ने दी थी। एसएसपी बबलू कुमार से यह अभ्यर्थी सोमवार को मिला था। उसने हल हुआ प्रश्नपत्र दिखाया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में यह प्रश्नपत्र दिखाया। यह सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई परीक्षा से 38 मिनट पहले 8:52 बजे प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंच चुका था। उसे इसकी जानकारी बाद में हुई। तब उसने यह प्रश्नपत्र और डिटेल हासिल की। एसएसपी ने बताया कि इसकी जांच कराई गई तो पूरा खुलासा हो गया। पांच लोग पकड़े हैं। प्रशांत यादव और मनोज यादव फरार हैं। सात मोबाइल फोन, सीटीईटी के नौ प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी और 13150 रुपये बरामद किए गए हैं। रविवार को आगरा में 96 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 50 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रश्नपत्र के नौ सेट लीक हुए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें