ताजमहल के आसपास लपकों पर रोक नहीं लग पा रही है। दिल्ली के पर्यटकों से लपकों ने अवैध वसूली की कोशिश की। पर्यटकों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया। इसके बाद नौ लपकों को पकड़ लिया गया। नई दिल्ली निवासी अनूप और दिनेश ने पुलिस से शिकायत की थी कि ताजमहल के आसपास कुछ लोग पर्यटकों से वसूली कर रहे हैं।
यह लपके थे। इस पर पुलिस ने लपकों की धरपकड़ का अभियान चलाया। इसके बाद नौ लपकों को ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के पास से पकड़ लिया गया। ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी सोनू, तुलसी चबूतरा निवासी राहुल राठौर, रवि शर्मा, लक्ष्मीपुरम निवासी रोहित, बालूगंज निवासी अजय चौहान, रूई की मंडी निवासी अकबर खान, ताजगंज निवासी राशिद, नवादा निवासी दीपक और गिरधारी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास काम की अनुमति नहीं है।